8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी समारोह में गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब, परिजनों ने जतार्इ एेसी आशंका- देखें वीडियो

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 18 Dec 2018, 4:45 PM IST

DEMO PIC

शादी समारोह में गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ गायब, परिजनों ने जतार्इ एेसी आशंका- देखें वीडियो

हापुड़।हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के ढोलकपुर में शादी समारोह में गया इंटर का छात्र अंकुर संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हो गया।लापता छात्र के परिजन छात्र के अपहरण और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे है।मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गर्इ।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक छात्र को बरामद नहीं कर पाई हैं।जिसको लेकर परिजनों में रोष है।

गांव की ही शादी समारोह में गया था छात्र

आपको बता दें कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के दौलतपुर का है।जहां बताया जा रहा है की पांच दिन पूर्व इंटर का छात्र अंकुश गांव में ही एक शादी समारोह में गया हुआ था।लेकिन वह वापस नहीं लौटा।जब सुबह तक छात्र अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने छात्र को काफी तलाशने की कोशिश की।लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई।आज पांच दिन बीत जाने के बाद भी बहादुरगढ़ पुलिस छात्र का कोई सुराग नहीं लगा पाई।जिसको लेकर परिजनों में रोष है, परिजनों का आरोप है की उनका लड़का पिछले पांच दिन से लापता है।और पुलिस की और से उन्हें कोई मदद नहीं मिल पा रही है।परिजनों ने आशंका जताई है की उनके लड़के के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई है।