13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का अपहरण के बाद किया गया गैंगरेप, अगले दिन इस हाल में मिली पीड़िता- देखें वीडियाे

Highlights शादी के बाद ससुराल पहुंची थी दुल्हन ससुराल से ही अपहरण कर आरोपियों ने किया गैंगरेप विवाहिता ने दो लोगों पर लगाया गैंगरेप का आरोप
less than 1 minute read
Google source verification
dhulan.jpg

DEMO

हापुड़ । यूपी के हापुड़ में सात फेरे लेकर पति संग पहली बार अपनी ससुराल पहुंची दुल्हन को अगवा कर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप दो लोगों पर लगाया है। पुलिस विवाहिता की शिकायत मामले की जांच में जुटी है।

ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था यह गिरोह, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, 40 लाख कीमत की शराब बरामद- देखें वीडियाे

जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी को एक युवती की शादी हुई थी। वह 18 जनवरी की सुबह अपने ससुराल पहुंची। जहां से विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद परिजनों ने थाना हाफिजपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक दिन बाद रविवार को महिला थाना देहात क्षेत्र में मिली। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद परिजनों ने अज्ञात युवकों पर गैंगरेप का गम्भीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि दो आरोपियों ने उसे अगवा कर बंधक बनाये रखा। आरोपी थाना देहात क्षेत्र में नवविवाहिता को फेंक कर फरार हो गये। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेज जांच में जुट गई है।