यह मामला हापुड़ जिले के देहात क्षेत्र के मोहल्ला अशोकनगर का है। यहां दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाने के बाद स्टेज पर ही सबके सामने उसे किस कर दिया। यह देखकर घराती भड़क गए। घरातियों के नजर में दूल्हे ने गंदी हरकत की है। घरातियों का मानना है कि उनके यहां यह सब नहीं चलता है। दुनिया वालों के सामने दूल्हे ने हमारी नाक कटा दी। इसी बात को लेकर दोनों ही पक्षों में बहस हुई और फिर धीरे- धीरे शादी का मंडप युद्ध का मैदान बन गया।