हापुड़। केंद्र और राज्य सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए आए दिन अधिकारियों को दिशा निर्देश देती रहती है। इसके बावजूद हापुड़ (Hapur) के धौलाना (Dhaulan) सीएचसी में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। धौलाना अस्पताल में इलाज करने आए मरीजों ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल का स्टाफ मरीजों से बदसलूकी करता है। साथ ही मरीजों को पूरी दवाएं भी नहीं दी जाती हैं। इस कारण यहां अपना इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती हैं।