हापुड़। पीएम मोदी के छोटे भाई व राष्ट्रीय जनमंच के संरक्षक प्रहलाद मोदी रविवार को एक कार्यक्रम में हापुड़ पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। दरअसल, बाबूगढ़ के श्यामफार्म में प्रहलाद मोदी राष्ट्रीय जनमंच के कार्यकर्त्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे थे।