हापुड़। आप ने सुना होगा जाको राखे सांइया मार सके ना कोई ... ये कहावत उस दो दिन की नवजात बच्ची के लिए सही साबित हुई है। जिसको एक कलयुगी मां ने मरने के लिए कड़कड़ाती ठंड में खुली सड़क पर छोड़ दिया। कलयुगी मां अपनी दो दिन की नवजात बच्ची को भूखा प्यासा मरने के लिए फेंक कर गायब हो गई। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वो लड़का नही लड़की है। शायद यही कारण है की नवजात की कलयुगी मां ने उसे भूखा प्यासा मरने के लिए फेंक दिया, लेकिन बच्ची को किलकारी सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे हाथों में लेकर जानकारी पुलिस को दी और अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया।