4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकान की छत तोड़ते हुए गिरा लेंटर तो मच गई चीख-पुकार, एक मजदूर की हुई मौत- देखें वीडियो

Highlights चीख पुकार सुनते ही मौके पर मच गया हड़कंप गांव वालों ने मजदूरों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल लेंटर निर्माण का कराया जा रहा था काम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 29 Oct 2019, 12:58 PM IST

हापुड़। धौलाना क्षेत्र के गांव निधावली में एक दुकान का पुराना लेंटर तोड़ते वक्त मजदूरों पर पूरा लेंटर गिर गया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर चीख पुकार मच गई। लेंटर के नीचे दबने से एक मजदूर की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर जिंदगी और मौत के बीच अभी भी जंग लड़ रहा है। आनन फानन में घायल मजदूर को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां घायल मज़दूर का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिसलाइन में अनार जलाने के बाद मच गई भगदड़, जानिए क्यों

जानकारी के अनुसार, निधावली गांव के एक दुकान का लेंटर जर्जर हो गया था। जिसको दो मजदूरों द्वारा तोडऩे का काम किया जा रहा था। दोनों मजदूर जब उस दुकान के लेंटर को तोड़ रहे थे, तो अचानक से दुकान का लेंटर दोनों मजदूरों के ऊपर गिर गया। जिससे लेंटर के मलबे में दोनों मजदूर दब गये। उधर चारों तरफ चीख पुकार मच गई। लेंटर में दबने से एक मजदूर ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। उधर लेंटर गिरता देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगो की भीड़ घटना स्थल पर पहुंच गई।

इस बात से नाराज पति ने बेटे के सामने ही पत्नी को मार दी गोली- देखें वीडियो

मजदूरों को मलबे से निकालकर कराया गया भर्ती

लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आनन फानन में लेंटर का मलबा हटाकर दोनों मजदूरों को गंभीर हालत के मलबे से निकाला गया। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है।