वहीं, सोशल मीडिया पर शामली के एसपी की कांवड़ियों की सेवा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शामली के एसपी अजय कुमार एक कांवड़िये की थकान दूर करने के लिए खुद अपने हाथों से उसके पैरों की मसाज कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो शामली पुलिस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसको लेकर एसपी शामली की खूब तारीफ हो रही है।