13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAA के समर्थन में Rally के दौरान बोले-केंद्रीय मंत्री, विपक्ष लोगों को कर रहा गुमराह

Highlights . नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री ने की पदयात्रा. जनता को नागरकिता संशोधन कानून के प्रति किया जागरूक . भाजपा नेता कार्यकर्ता समेत लोगों की जुटी भीड़  
less than 1 minute read
Google source verification
rall.png

हापुड़। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रविवार को जन जागरुक रैली का आयोजन किया गया। उसके बाद शहर में पदयात्रा निकाली गई। इस जागरुक रैली और पदयात्रा में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया हापुड़ पहुंचे। उन्होंने CAA को जन—जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण के अंतर्गत सभा एवं पदयात्रा निकाली। इस दौरान जनता को CAA के प्रति जागरूक किया।

यह भी पढ़ें: घर के बाद मूलभूत सुविधाओं को लेकर शुरू की भूख हड़ताल, 16 सोसाइटी के लोगों ने दिया समर्थन में

केंद्रीय जल शक्ति राजयमंत्री रतनलाल कटारिया ने नगर के फ्री गंज रोड से पदयात्रा शुरू की। शहर के रेलवे रोड तक पदयात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। पदयात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष, विधायक समेत भारी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने लोगो को जागरूक करते हुए कहा कि CAA से किसी को भी कोई नुकसान नही है। रतनलाल कटारिया ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ये नागरिकता जागरूकता अभियान विपक्ष की पोल खोल जागरूकता अभियान है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Makar Sankranti 2020 पर सेहत का वरदान पाने के लिए करें ये काम, त्वचा और हड्डियों के दूर होंगे रोग