24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो प्रेमियों का शव रेल लाइन पर मिला, ऑनर किलिंग या आत्महत्या?

रात से ही दोनों घर से गायब थे, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 26 May 2020, 1:05 PM IST

lovers.jpg

हरदा। दो प्रेमियों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर मिली है। युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध की बात आम होने के बाद दोनों के परिवारों के मध्य कहासुनी और विवाद इस मसले को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि रात से ही प्रेमी जोड़ा अपने अपने घरों से गायब था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सकतापुर गांव के रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक को उसी गांव की रहने वाली एक बीस वर्षीय युवती से जान पहचान हुई। जान पहचान देखते ही देखते प्रेम में परिवर्तित होने लगा। फिर क्या था जब भी मौका मिलता दोनों चुपके से मिलकर प्यार की दुनिया बसाने के सपने बुनने लगे। पर इस प्रेमी जोड़े को जमाने की नजर भी लगनी शुरू हो गई। इनकी नजदीकियों की खबर जैसे ही गांव में कानोंकान हुई दोनों के घरवालों ने पहरा बिठा दिया।

दोनों का मिलना दुश्वार होने लगा लेकिन फिर भी इनका प्रेम कम नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों परिवारों में कई बार विवाद भी हुआ। न दोनों परिवार वाले इनके रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने को तैयार थे न ये प्रेमी जोड़ा एक दूसरे को भूलने को। यह दोनों किसी भी सूरत में शादी कर घर बसाना चाहते थे।

लेकिन एक दिन पहले से घर से गायब इस प्रेमी जोड़े का शव भिरंगी रेलवे स्टेशन से कुछ दूर मांदला गांव के सामने रेलवे लाइन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। पुलिस व परिजन की सहायता से दोनों की पहचान हो सकी है। मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। जांच टीम ऑनर किलिंग व आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।