भारी बारिश के बिगड़े हालात
मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। हरदा जिले में भारी बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं। बारिश का दौर जारी रहने के कारण निचली बास्तियों में पानी भर गया है। नदी -नाली में उपान से रास्ते बंद हो गए हैं। बालागांव, बूंदड़ा, जिजगांव, नकवाड़ा सिकरंवा में भारी बारिश के कारण 2 हजार एकड़ जमीन पानी में डूब गई है।