ट्राली में सवार लोगों ने बताया कि तिलक से लौटते समय रास्ते में बहुत तेज धमाका हुआ और ट्राली खाई में चली गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े और सभी को बाहर निकालने का प्रयास किया। कई लोगों को निकाल भी लिया। घटना में अोम प्रकाश, मुनीष राजबहादुर, राजकुमार, शिवबहादुर, शिवराज सिंह, सुमित कुमार, पुष्पेंद्र पाल, रामशंकर, रामनरेश, आकाश शर्मा, सुरेश, बृजकिशोर, पंकज कुमार, सुनील कुमार, सचिन, शिवराज, शंकर पाल, महेश कुमार, वंशीलाल समेत करीब दो दर्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवारजन जिला अस्पताल पहुंचे। मरने वालों में बालकराम, जिस लड़के का तिलक था, उसके मामा हैं। जबकि अन्य परिवार के लोग हैं।