
7 months pregnant woman
हरदोई. जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस अपराध काम होने के चाहे जितने भी दावे करे लेकिन हकीकत में अपराध बढ़ती ही जा रहा है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, उन्हें पुलिस का डर नहीं है तभी तो वे बेखौफ हो कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला हरदोई जिले से है। यहां पर एक गर्भवती महिला शौच के लिए गई थी और उसके साथ ऐसी दरिंदगी की गई जिसको सुनकर हर कोई सन्न रह गया। शौच के लिए गई एक सात माह की गर्भवती महिला को खेतों में खींच कर युवक ने दुष्कर्म किया। युवक दर्द से तड़पती महिला को खेत में ही छोड़ कर भाग निकला। किसी तरह पीडि़त महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस घटना के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।
जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए गए प्रर्थना पत्र में बताया कि वह बुधवार को शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। तभी गांव के एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई लेकिन वहां से कोई सुनवाई नहीं की गई।
महिला के प्रार्थना पत्र पर एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए, जिस पर महिला थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। महिला सात माह की गर्भवती है। घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी बेनीगंज शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी युवक के खेत से गन्ना तोड़ लिया था। जिस पर काफी विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को गांव के संभ्रांत लोगों ने समझाबुझाकर समझौता करा दिया था। वहीं महिला थानाध्यक्ष श्वेता द्विवेदी ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षा कराया गया है। रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
26 Jan 2018 04:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
