हरदोई. दूरसंचार क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों के बीच मचे प्राइस वार में लगातार नए-नए आफर और प्लान लॉन्च हो रहे हैं। इस क्रम में देश की सबसे बड़ी सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL ने लैंडलाइन के लिए अब धमाकेदार प्लान का एलान किया है। इसमें कोई भी उपभोक्ता सिर्फ 8 रुपए मासिक के औसत खर्चे पर बेसिक लैंडलाइन फोन नंबर ले सकता है। BSNL के इस धमाकेदार प्लान से लैंडलाइन टेलीफोन को लेकर लोगों में नया उत्साह जग रहा है।