
hardoi
हरदोई. कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गड्डा मुक्त सड़कों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो सड़कें गड्डा मुक्त होने से रह गई हैं और जो क्षतिग्रस्त हैं उनका संपूर्ण ब्यौरा तत्काल उपलब्ध करायें।
DM ने अधिशासी अभियंता प्रान्तीय खण्ड अजय वर्मा से कहा कि सभी डिविजनों के अधिकारियों के साथ बैठक कर गड्डा मुक्त सड़कों के संबन्ध में पूर्ण जानकारी हासिल करते हुये शीघ्र गड्डा मुक्त सड़कों का कार्य प्रारम्भ करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि गड्डा मुक्त सड़क कार्य सरकार की प्राथमिकता है इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी डा विपिन कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी प्रथम मन्नीलाल, आरईएस, पीएमजीएसवाई आदि मौजूद रहे।
शिक्षा की गुणवत्ता को डीएम ने दी चेतावनी
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय भवनों में पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि व्यवस्थाओं सहित शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा बैठक देर सायं जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी एबीएसए को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों के साथ-साथ कस्तूरबा विद्यालयों का भी नियमित निरीक्षण करें तथा विद्यालयों में किसी भी प्रकार की कमी व समस्या के लिये बीएसए सहित उन्हें भी अवगत करायें और अपने क्षेत्र के 10-10 स्कूलों को माडल के रूप में बनायें।
उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दें और विद्यालयों में बच्चों से प्रश्न भी पूछकर उनकी शिक्षा की गुणवत्ता की भी जांच करें। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्द्धीकी को निर्देश दिये कि शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष नजर रखी जाये और यह भी देखा जाये कि शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षा में पढ़ाया जा रहा है या नही।
बैठक में जिलाधिकारी ने एचसीएल फाउण्डेशन कम्पनी के पदाधिकारियों से वार्ता की और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। एचसीएल पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा ब्लाक कछौना के साथ-साथ बेंहन्दर में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय आदि पर कार्य किया जा रहा है और विशेषकर विद्यालयों में शौचालयों के निर्माण के साथ बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में संबन्धित अधिकारी व सभी एबीएसए आदि मौजूद रहे।
DM पुलकित खरे ने दिए गरीबों को कंबल
तहसील सदर की विधान सभा गोपामऊ, साण्डी व हरदोई के ग्रामीण क्षेत्रों के अत्यन्त गरीब एवं असहाय लोगों को सहायता प्रदान करने हेतु कम्बल वितरण समारोह का आयोजन तहसील सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायिका ने तहसील अधिकारियों कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार शासन की मंशानुरूप गरीब पात्र व्यक्तियों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए चयन किया गया है और आगे भी इसी तरह सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगो को दिलाते रहेगें ।
जिलाधिकारी ने कम्बल वितरण समारोह में आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में गरीब एवं असहायों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से प्राप्त कम्बलों का वितरण प्रदेश सरकार की मंशानुसार नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से कराया जा रहा है और सभी नगर पालिका परिषदों आदि के मुख्य मुख्य चौराहों, बस व रेलवे स्टेशनों पर लगभग 400 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गयी है। समारोह में आये हुये भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायिका, जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये उप जिलाधिकारी सदर ने बताया कि आज के समारोह में 200 गरीब असहायों को कम्बल वितरण किया गया।
Published on:
31 Dec 2017 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
