7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीएम पुलकित खरे ने कड़क किए तेवर, धान खरीद को लेकर लिया बड़ा एक्शन

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के किसानों कहा है कि वह अपना धान सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 27 Dec 2017, 9:37 AM IST

hardoi

हरदोई. जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जनपद के किसानों कहा है कि वह अपना धान सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर विक्रय करें और यदि किसी भी खरीद केन्द्र पर धान विक्रय करने में किसी प्रकार की दिक्कत या समस्या हो तो तत्काल उक्त धान क्रय केन्द्र की शिकायत कन्ट्रोल रूम नम्बर 05852-234629 पर सम्पर्क करें। उनके धान की खरीद एक घंटें में करायी जायेगी। उन्होंने धान क्रय केन्द्र कन्ट्रोल पहुंच कर धान क्रय के संबंध में प्राप्त शिकायतों का अवलोकन भी किया।


आज कन्ट्रोल में किसान इब्राहिम नि0, माधौगंज, तहसील बिलग्राम का 60 कुन्तल धान तथा सर्वजीत नि0 हरिपुर तहसील सण्डीला का 50 कुन्तल धान की खरीद न करने की शिकायत मिलने पर उक्त धान क्रय केन्द्रों प्रभारियों द्वारा कन्ट्रोल रूम से प्राप्त निर्देश पर तत्काल उक्त धान की खरीद की गयी तथा वीरेन्द्र सिंह नि0 सोनेपुर ब्लाक बावन ने अपना 100 कुन्तल धान कल सुखाकर लाने पर बिक्रय करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र प्रभारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसी धान क्रय केन्द्र किसान का धान क्रय नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई की जायेगी।


ध्यान रहे कि धान खरीद में प्रगति लाने और शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के दृष्टिगत 13 मजिस्ट्रेटों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की जनपद में संचालित धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने हेतु DM ने ड्युटी लगायी है। डीएम पुलकित खरे ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वह आगामी दिवसों में नियमित धान क्रय केन्द्रों निरीक्षण करेगें साथ ही आख्या भी उपलब्ध करायेंगें।


डीएम पुलकित खरे ने बताया कि विगत दिवस पांचों तहसीलों के अन्तर्गत संचालित धान क्रय केन्दों का औचक निरीक्षण सत्यापन उपजिलाधिकारी तहसीलदारों द्वारा कराया गया और जो क्रय केन्द्र बन्द पाये गये अथवा किसानों के धान की खरीद करते नहीं पाये गये उनके केन्द्र प्रभारियों के स्पष्टीकरण एवं सम्बन्धित एजेन्सी के जिला प्रबन्धकों को सचेत करते हुए आगामी कार्य दिवसों में समस्त केन्द्रोें को नियमित खोले जाने एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के निर्देश दिये गये हैं।