
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हरदोई. कोरोना महामारी के बीच सरकार के अलावा तमाम समाजसेवी सामने आ रहे हैं। प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास ने इस संकट काल में कोरोना के खिलाफ एक अहम जंग छेड़ रखी है। देश भर के गांवों को कोरोना मुक्त करने के लिए 'गांव बचाओ' की एक विशेष मुहिम चला रखी है। सोशल मीडिया पर वह लोगों से अपने गांवों में सभी दवाइयां और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध क रहे हैं। इस मुहिम में आगे आने वाले लोगों को कुमार विश्वास की ओर से सभी जरूरी संसाधन एवं प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जा रहा है।
बीते दिनों हरदोई के एक युवा अवनीश ने ट्विटर पर डॉ. कुमार विश्वास से संपर्क करते हुए हरदोई में कोविड केयर सेंटर खोलने का आग्रह किया था। कुमार के ऑफिस ने इस बाबत हरदोई के स्थानीय लोगों से तुरंत संपर्क किया तथा कुमार ने उस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'महाकवि स्व छैलबिहारी 'बाण' के इस ज़िले में आज कोविड केयर किट पहुंच जाएंगीं। गाँववालों की सेवा का अवसर प्रदान करने कि लिए मेरे राघवेंद्र के चरणों में जय सियाराम। बुधवार को कुमार विश्वास ने रिट्विट करते हुए जानकारी कि अतरौली (हरदोई) में आज कोविड केयर किट पहुंच गयी है।
Published on:
26 May 2021, 7:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.