
दशहरे पर रावण दहन के साथ कूड़ा करकट गंदगी का होगा खात्मा
हरदोई. जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर जिला प्रशासन की सार्थक और ज़रूरी पहल सामने आई है। जिसको लेकर के इलाके में खुशी की लहर है। आपको बताते चलें कि 100 वर्ष से अधिक पुराने ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर हर वर्ष परंपरागत रूप से होली के मौसम में नुमाइश मेला और श्री रामलीला मंचन का आयोजन होता आ रहा है। जनवरी से मार्च तक चलने वाले इस परंपरागत आयोजन के बाद पूरे वर्ष यह ऐतिहासिक मैदान कूड़ा करकट गंदगी जलभराव के हवाले रहता है। शहर के बीचोबीच स्थित इस ऐतिहासिक रामलीला मैदान को लेकर लोगों में आस्था का भाव रहता है और यह शहर की विशिष्ट पहचान है।
इस पहचान के रूप में नुमाइश चौराहा ख्याति प्राप्त चौराहों में शुमार है। इस मैदान पर वर्ष में एक बार होने वाले आयोजन के बाद पूरे वर्ष कूड़ा करकट गंदगी और जलभराव के रहते जिले में स्वच्छता अभियान सिर्फ आंकड़ों और कागजों तक सिमटता सा लगता है। शासन प्रशासन को स्वच्छता के लिए आईना दिखा रहे इस बदहाल मैदान को लेकर कई बार शिकायतें भी हुई, मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बता दें कि पत्रिका समाचार पत्र ने अपने यूपी के डिजटल एडिशन में इस ओर हरदोई से कई बार खबरें प्रकाशित की और उन खबरों का शासन प्रशासन ने संज्ञान लिया। जिसका असर अब देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मैदान का निरीक्षण करते हुए वहां लगे कूड़ा करकट गंदगी के ढेर देेख गहरी नाराजगी जताई।
शहर के बीचोबीच हार्ट आफ सिटी माने जाने वाले इस ऐतिहासिक मैदान की दुर्दशा देख डीएम ने तत्काल नगर पालिका को मैदान की साफ सफाई कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए और इस ऐतिहासिक मैदान की प्रासंगिकता बनाए रखने व परंपरागत आयोजन के साथ ही दशहरे के अवसर पर ही आयोजनों का संकेत दिया । डीएम ने नगर पालिका अध्यक्ष सुुख सागर, रामलीला कमेटी के संचालक राम प्रकाश शुक्ला के साथ विचार-विमर्श किया और मोहल्ले के लोगों से भी बातचीत की। डीएम पुलकित खरे की पहल से स्वच्छता अभियान की सार्थकता होगी तो कूड़ा करकट गंदगी से मुक्ति मिलेगी।
Updated on:
7 Oct 2018, 12:53 PM IST
Published on:
7 Oct 2018, 12:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.