हरदोई. जिस मां के मरने के बाद एक पिता ने बच्चों की खातिर सिर्फ इसलिए रिटायरमेन्ट पीएसी की नौकरी से ले लिया था ताकि बच्चों की परवरिश में कोई कमी न रह जाए उसने शादी भी इसलिए नहीं की कि शायद उसका बच्चों की प्रति प्यार कम न हो जाए पर उसे क्या पता था कि जिस बच्चे को महंगी शिक्षा दे कर वो आगे बढ़ा रहा है वही एक दिन उसका सहारा बनने के बजाए बेसहारा कर देगा ।ये कोई कहानी नहीं बल्कि हरदोई के एक ऐसे परिवार की कहानी है जो पुलिस अधिकारी को अपने इंजीनियर बेटे की करतूत बता कर रोने लगा। उसके बेटे ने उसको सामान सहित घर से बाहर कर दिया वह भी सामान सड़क पर फेंक दिया और अपने ससुराल वालों के कहने पर। बेबस पिता अब घर के सामने बैठ कर प्रशासन के फैसले का इंतजार कर रहा है।