10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

24 घण्टों में पांच मौतों से मच गया कोहराम, परिजनों के थम नहीं रहे आंसू

जिले में अलग अलग इलाकों में हुए हादसों में पांच लोगों की जान चली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 13 Aug 2018, 10:37 AM IST

hardoi

24 घण्टों में पांच मौतों से मच गया कोहराम, परिजनों के थम नहीं रहे आंसू

हरदोई. जिले में अलग अलग इलाकों में हुए हादसों में पांच लोगों की जान चली गई। बीते 24 घण्टों में हुई इन पांच मौतों से उनके परिवारों में कोहराम मच गया । परिजनों के आसूं थम नही रहे है । हरदोई के थाना अतरौली व बघौली में दीवार गिरने की दो घटनाओं में दो बालिकाओ अतरौली थाना क्षेत्र के महंगवा में रोली 5 वर्ष की मौत जबकि मां व बहन घायल हो गए ।


थाना बघौली के महरी थाना पिहानी क्षेत्र के ग्राम नारीखेड़ा पिहानी -सलिया रोड पर गोला से जल चढ़ा कर वापस आ रहे कांवरिया मुन्ना लाल उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम झरिया पुरवा मजरा पूरा बहादुर थाना कोतवाली देहात हरदोई ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया था जिसकी आज इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। बिलग्राम तहसील इलाके के निवासी राकेश पुत्र प्रेम चन्द्र ने इलाज के दौरान किडनी खराब हो जाने की जानकारी होते ही हतासा के कारण हॉस्पिटल से निकल कर मंधना स्टेशन के निकट पश्चिम दिशा में शीशम के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । उधर रूपापुर इलाके में ट्रक से कुचल कर महिला की मौत हो गई जबकि विल्हौर हाइवे पर पेट्रोल से भरा टैंकर लीक होंने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर टैंकर को मुख्य मार्ग से दूर सुनसान इलाके में कराया खड़ा करााया ।

क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्रामसभा महरी में रिश्तेदारी में आए पिता मुन्नालाल कच्ची दीवार गिरने से घायल हो गये तथा साथ में उसकी पुत्री की उसी गिरी दीवार के नीचे दबने दर्दनाक मौत हो गई। बिगरिया दुबग्गा जिला लखनऊ के मुन्ना लाल उम्र 50 वर्ष अपनी छोटी पुत्री लक्ष्मी उम्र 9 वर्ष के साथ अपनी पुत्री कोमल पत्नी राजेश कुमार के यहां सावन माह में पारंपरिक उपहार देने आए थे। सुबह परिवारजनों के साथ घर के बाहर बैठे थे। तभी सुबह 9:30 बजे कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें पिता व पुत्री दब गये। चीख पुकार से ग्रामीणों ने मौके पर एकत्र होकर मलबा हटाया तब तक मासूम लड़की लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया।