26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीवी को हासिल करने के लिए पेट को बना दिया कबाड़ का गोदाम

बीवी को हासिल करने के लिए पेट को बना दिया कबाड़ का गोदाम

2 min read
Google source verification

हरदोई

image

Ruchi Sharma

Apr 09, 2018

hardoi

हरदोई. बीमार युवक अजब गजब की चीजें निगलता रहा और घरवालों को खबर तक न लगी । अवसाद जैसी बीमारी के लक्ष्ण नजर आने के बाद भी उसे डॉक्टर से ज्यादा तांत्रिक के पास भरोसा लगा नतीजन वह क्या क्या निगलता रहा इसकी जानकारी होने पर डॉक्टर भी हैरान रह गए ।

मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक की तबियत बिगड़ गयी तो उसे लेकर परिजन प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने आपरेशन के जरिये उसके पेट से लोहे आदि की चीजें निकालीं तो डॉक्टर खुद हैरान रह गए।

विवाह न हो पाने के कारण युवक हुआ अवसादग्रस्त

यह मामला यूपी के हरदोई जिले का है। हरदोई के बिलग्राम निवासी अजय द्विवेदी 42 की शादी नहीं हो पा रही थी, शादी न होने से वह परेशान रहता था चर्चा है कि वो पहले से ही अजीब तरह की बाते करता था जिसके कारण उसकी शादी नहीं हो पाई। इसके चलते वह मानसिक रूप और अधिक बीमार होता चला गया। अजय को खुद के ऊपर जादू टोना होने का शक भी था। इस शक से वह उबारा जाता या समुचित इलाज़ होता इसकी बजाय उसे ताने और अकेलेपन ने गम्भीर रूप से तबियत खराब रहने लगी।

बताते है कि इस बीच उसने किसी तंत्रिक से भी इलाज कराया। इस दौरान उसने मोबाइल, घड़ी, मोबाइल की बैट्री, कैमरे के लेंस गाड़ी की चाबी चबाकर निगल ली। जब उसे भयंकर दर्द हुआ तो डॉक्टर के पास लाया गया। डॉक्टर ने जब अजय के पेट का एक्सरे किया तो वह खुद चौंक गए। एक्सरे में कई चीजें नजर आईं जो लोहे की थीं, जिसके बाद डॉक्टर ने अॉपरेशन के लिए कहा। डॉक्टर ने जब अॉपरेशन किया तो वो भी दंग रह गए। एक-एक कर वो सभी लोहे आदि वस्तुएं निकाली। डॉक्टर एसके सिंह के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार है। यह अजब गजब की चीजें उसने इसी चक्कर में खाई होगी।