
Criminal in Hardoi
हरदोई. हरदोई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें दो बच्चों के अधेड़ बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक 7 वर्षीय बालिका की रेप के बाद उसकी हत्या कर दी व उसका शव स्कूल के किनारे फेंक दिया। पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने जो घटना बताई उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए हरदोई के एसपी विपिन मिश्र ने बताया कि एक दिन पहले टडियावा थाना क्षेत्र इलाके में एक गांव में स्कूल के पास एक 7 वर्षीय बालिका का शव बरामद हुआ था, जिसकी सूचना मृतका के पिता द्वारा थाने पर दी गई थी, इसमें बालिका के साथ बलात्कार कर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। उसी गांव के ही रहने वाले रामु ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपी रामु बालिका को रात में सोते समय घर के बाहर से उठा ले गया था और अपने घर में ले जा कर उसका रेप किया। इसके बाद बालिका की हत्या कर उसका शव वहीं पड़ोस में स्थित स्कूल के पास फेंक दिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
सावधान! समाज के लिए बड़ा खतरे हैं इस तरह के आरोपी-
पुलिस गिरफ्त में दिख रहा यह आरोपी रामू अवस्थी उसी गांव का रहने वाला है जिस गांव की एक मासूम बालिका को बड़ी बेरहमी के साथ रेप करने के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर मौत के घाट उतार दिया। लोगों का मानना है कि ऐसे आरोपी समाज के लिए बहुत बड़ा खतरा है और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आपको बता दें कि आरोपी दो बच्चों का बाप भी है और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी मारपीट करता था, जिससे तंग आकर उसकी पत्नी व बच्चे उसके साथ नहीं रहते थे और यह गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर अकेला रहता था। यहां इसने इस शर्मनाक घ्रणित कृत्य को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
Published on:
06 Jun 2018 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदोई
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
