13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी और मोदी के स्वच्छता अभियान पर भारी पड़ रही नगर पालिका की लापरवाही

जनपद में केंद्र और प्रदेश की सरकार साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

2 min read
Google source verification
UP government,modi sarkar,cleanliness campaign,Centrel government,kanshiram Colony,Kendra Sarkar,Yogi Sarkar,Modi's cleanliness campaign,cleanliness campaign eclipse,with cleanliness campaign,Uttar Pradesh Sarkar,Total cleanliness campaign,

हरदोई. जनपद में केंद्र और प्रदेश की सरकार साफ सफाई को लेकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। अभियान चल रहे मगर नगर पालिका इस ओर कितना वेपरवाह है इसकी बानगी किसी को देखी नहीं तो व शहर से करीब दो किलोमीटर बाहर बसी कांशीराम कालोनी में में जाकर देख सकते हैं। जंहा पर रहने वाले नागरिकों को जिला प्रशासन या सरकार शायद दोयम दर्जे का नागरिक समझती है। इसी के चलते कालोनी के बाशिंदों को उनकी साफ पीने के पानी, साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान नहीं की जा रही हैं। ऐसा भी नहीं है कि यह कालोनी हमेशा से इसी प्रकार नारकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं।

समस्याओं की ली जानकारी

कालोनी में गंदगी का आलम यह है कि चारों ओर आपको कूड़े के ढेर, बजबजाती नालियां दिखाई देंगी और बुनियादी सुविधाओं से तो शायद इस कालोनी का दूर दूर तक कोई रिश्ता ही नहीं है। कांशीराम कालोनी के नागरिकों की पीड़ा को जानने के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ कालोनी पंहुचे और कालोनी का निरीक्षण कर नागरिकों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

सारी व्यवस्थाएं हैं अस्त व्यस्त

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने बताया कि नगर पालिका परिषद कालोनी के नागरिकों को कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है। नगरपालिका अपनी जिम्मेदारी से भागकर कालोनी के लोगों को गंदगी में जीने के लिए विवश कर रही है। उन्होंने बताया कि कालोनी में स्थापित किया गया स्वास्थ्य केंद्र कहां गायब हो गया है किसी को पता ही नहीं है। कालोनी में चलने वाला आंगनवाड़ी केंद्र बन्द रहता है, पार्क गायब हो चुका है, इंडिया मार्का हैंडपंप वर्षों से बन्द पड़े हैं, कमरे जर्जर सीलन भरे है और 8 सालों में कालोनी की बिल्डिंग जर्जर हो गई है। सारे सीवेज टैंक चोक हो चुके है जिसके चलते लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।

ये लोग रहे मौजूद

उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, जिला महासचिव- भुट्टो मियां, साधू सिंह सोमवंशी, सत्यबोध प्रकाश, डॉ श्याम प्रकाश शुक्ला, सरोज सिंह चन्देल, हरदोई न पा प पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जमील अहमद अंसारी, हरियावां ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल, युवा कांग्रेस लोक सभा सचिव दीपेंद्र सिंह, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी निर्भान सिंह यादव, जुबेर, सोनपाल वर्मा मौजूद रहे।