3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
शिक्षकों ने सिर के बाल मुंडवाकर योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो
Play video

शिक्षकों ने सिर के बाल मुंडवाकर योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

बुधवार को 13 वित्त विहीन शिक्षकों ने अपने सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया।
Google source verification

हरदोई. राजकीय इंटर कॉलेज में अपना सर मुंडवाते यह लोग उत्तर प्रदेश के निजी इंटर कॉलेजों के वित्तविहीन शिक्षक हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र के बाहर ही मूल्यांकन का बहिष्कार करते हुए वित्तविहीन शिक्षक सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने में जुटे हुए हैं।

प्रदर्शन कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों की मांग है कि पिछली सरकार ने जो उनको मानदेय दिया था, वह इस सरकार ने देने की बजाय और उनसे छीन लिया है। वित्तविहीन शिक्षक अपनी कई मांगों के साथ लगातार सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कापियों के मूल्यांकन के कार्य का बहिष्कार करने में जुटे हुए हैं। अपने आंदोलन के इसी क्रम में बुधवार को 13 वित्त विहीन शिक्षकों ने अपने सिर मुंडवाकर प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश