16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
सण्डीला में फिर पकड़ा गया नकली दूध, हरदोई में मिलावट का सिंडीकेट, देखें वीडियो
Play video

सण्डीला में फिर पकड़ा गया नकली दूध, हरदोई में मिलावट का सिंडीकेट, देखें वीडियो

नकली चीज़ों के जरिये काला कारोबार करने के मामले में हरदोई में बड़े सिंडिकेट होने की आशंका बढ़ गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 16 Feb 2018, 10:56 AM IST

हरदोई. एक माह पहले भी जिले के सण्डीला तहसील में बड़े स्तर पर नकली दूध पकड़ा गया था, अब एक बार फिर वहां दूध डेरी में पड़े छापे से नकली दूध पकड़ा गया है। खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से लखनऊ से आई टीम के छापे से पूरे मामले की पोल खुल गई। नकली चीज़ों के जरिये काला कारोबार करने के मामले में हरदोई में बड़े सिंडिकेट होने की आशंका बढ़ गई है।

हरदोई जिला मिलावट के काले कारोबार का गढ़ सा बन गया है। हालत यह है कि मिलावटखोरों ने दूध, घी, तेल के साथ ही कमोवेश हर चीज में मिलावट का काला धंधा बना लिया है। बेखौफ होकर चल रहे इस काले कारोबार का जहर लोगों की नसों में घुल रहा है। मिलावट सिंडीकेट के रूप में सामने आ रहे हरदोई शहर में शराब माफियाओं एवं मिलावट माफियाओं के आपासी गठजोड की संभावनाओं से भी प्रथम दृष्टया इनकार नही किया सकता।

बीते दिनों संडीला में पकड़े गए हजारों लीटर नकली दूध ने पूरे जिले में सिंथेटिक दूध के साथ ही इस दूध से बनने वाले खाद्य पदार्थों को लेकर जिले में सनसनी मचा दी थी। सूत्रों का कहना है कि हरदोई में पानी से लेकर कमोवेश हर चीज में मिलावट का काला कारोबार चल रहा है। मिनरल वाटर के नाम पर बडे पैमाने पर खेल हो रहा है।इ न मिलावटी चीजों की सप्लाई हरदोई के आस पास जिलों तक होती है।