4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
अजान से कुलपति की नींद में खलल, सुभासपा ने कहा- देश में नफरत का बीज न बोयें और माफी मांगें
Play video

अजान से कुलपति की नींद में खलल, सुभासपा ने कहा- देश में नफरत का बीज न बोयें और माफी मांगें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में अजान से खलल, डीएम को लिखा कार्रवाई के लिए पत्र
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Mar 2021, 3:33 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
हरदोई. इलाहाबाद विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की नींद में अजान से खलल पड़ती है। इसको लेकर उन्होंने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने कुलपति को नसीहत देते हुए कहा कि वह देश में नफरत का बीज न बोयें और माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कुलपति का यह बयान कुंठित मानसिकता को दर्शाता है। भारत सभी धर्मों का देश है। हमें आजादी है, अपने धर्म के तौर तरीके से रहने की। इसका अधिकार हमें हमारा संविधान भी देता है। इसलिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मांग करती है कि इसके लिए कुलपति माफी मांगें।

यह भी पढ़ें : अजान से इलाहाबाद विवि की कुलपति की नींद हुई खराब, डीएम को कार्रवाई करने के लिए लिखा पत्र