मामले की सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दे दी गयी , मौके पर पहुंची डायल 100 दोनों पक्षों को थाने ले आयी , जहा दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया , लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। थाना हाथरस गेट प्रभारी योगेश कुमार सिरोही के अनुसार दोनों पक्षों को थाने लाया गया था , लेकिन कोई समझने को तैयार नहीं था , दोनों पक्षों से कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है, इसलिए किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गयी , अगर लिखित प्रार्थना पत्र आता है , तो कार्रवाई अम्ल में लायी जाएगी।