17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा पर RSS के ‘शस्त्र पूजन’ के बाद हुई फायरिंग ने उड़ाए होश, भाजपा विधायक के पुत्र ने चलाई थी गोली, फोटोग्राफर के लगी, देखें वीडियो

संघ के सदस्यों ने हवन में आहुति देकर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया, जिसके बाद हर्ष फायरिंग हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
 RSS shastra pujan

RSS shastra pujan

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा विजयादशमी पर शस्त्र पूजन किया जाता है। हाथरस में आयोजित कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने हवन में आहुति देकर विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन किया, जिसके बाद हर्ष फायरिंग हुई। इस फायरिंग के दौरान गोलियों की बौछार से भगदड़ मच गई। फोटो खींच रहे प्रेस फोटोग्राफर के गले में छर्रे लगे। प्रेस फोटोग्राफर की हालत गंभीर होने पर उसे उचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ये घटना थाना हाथरस गेट क्षेत्र के बागला कॉलेज के मैदान की है। यहां पर RSS द्वारा विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में आरएसएस के सदस्यों के साथ भाजपाई भी शामिल हुये थे। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पता चला है कि विधायक पुत्र ने गोली चलाई थी।

ये भी पढ़ें - रामलीला मैदान में आज खिलखिलाएगा 100 फीट ऊंचा रावण, नाभि से होगी अमृत वर्षा, जानिये दहन का समय