
हाथरस। जिले की नगर पालिका परिषद हाथरस में स्वच्छ भारत मिशन की एक ऐसी वीडियो सामने आयी, जिसे देखकर इलाके में तमाम तरीके की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। वार्ड नंबर 15 के भाजपा सभासद ने ऐसा कार्य किया जिसकी तारीफ सभी कर रहे हैं।
भाजपा सभासद ने स्वच्छ भारत अभियान जीती जागती तस्वीर को पेश किया। वार्ड नंबर 15 में कई दिनों से नगर पालिका के सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई नहीं की जा रही थी, जिसके कारण उनके वार्ड में तमाम जगह नालियां बन्द हो गयी थीं और कीचड़, कूड़ा एकत्रित हो गया था। जिसकी शिकायत इलाके के लोगों ने वार्ड सभासद सुरेश चौधरी से की तो वह तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए उन इलाकों में पहुंचे जहां नाली की सिल्ट जमा थी और कूड़े के ढेर लगे हुए थे। सभासद सुरेश चौधरी ने अपने कपड़े उतारे और हाथ में फावड़ा लेकर नाले की सफाई करने के लिए उतर गये और सारी सिल्ट को खुद अपने हाथों से उठाकर कूड़े की ठेली में डाला और उस ठेली को अपने हाथों से खींचकर उसे कूड़े के ढेरों तक ले गए। सभासद के इस काम को लेकर अन्य नेताओं को भी कुछ सीखने की जरूरत है।