
हाथरस। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च शहर के कई इलाकों से होते हुए आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुआ। यहां बीजेपी नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा के नेतृत्व में कैंडिल मार्च उनके कैंप कार्यालय शुरू हुआ। जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं और आमजन ने हिस्सा लिया। कैंडिल मार्च शहर की कई इलाकों से होते हुए आंबेडकर पार्क पर समाप्त हुआ। यहां लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा के सामने कैंडिल लगाई और उन्हें याद किया। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर ने संविधान रचकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने समाज में भेदभाव खत्म किया। इसी के उपलक्ष्य में बीजेपी ने प्रकाश यात्रा निकाली।