10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश बन जाएगा हरित प्रदेश, जानिए कैसे?

उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ 15 अगस्त तक यूपी में करोड़ों पौधे लगाने के निर्देश दिए है।

2 min read
Google source verification
Aafter  Chhatisgarh Yogi meetings in MP & Rajasthan for election

Aafter Chhatisgarh Yogi meetings in MP & Rajasthan for election

हाथरस। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को हरियाली युक्त बनाने के लिए 15 अगस्त तक यूपी में करोड़ों पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते प्रत्येक जनपद में 15 अगस्त तक पौधारोपण का काम तेजी से किया जाएगा। इसी क्रम में हाथरस में भी स्वतंत्रता दिवस तक तमाम पौधे लगाए जाएंगे। यानी 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश को हरियाली युक्त हरित प्रदेश बना दिया जाएगा।

Must Read- ‘प्रधानमंत्री द्वारा 18 साल तक की बालिकाओं को 10 हजार का चेक दिया जा रहा है’ वायरल संदेश का सच

अकेले हाथरस में लगेंगे 9 लाख 56 हजार 517 वृक्ष
इस मामले में जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य ने बताया कि हाथरस जिले में शासन द्वारा 15 अगस्त तक 9 लाख 56 हजार 517 वृक्ष लगाने के निर्देश दिये गए हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण समिति की बैठक कर जिले के सभी विभागों को लक्ष्य के मुताविक वृक्ष बांट दिए। इसके चलते परिवहन विभाग को 3480 वृक्ष लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

Read it - सपा के इस मुस्लिम नेता के पुत्र पर हुआ जानलेवा हमला, आरोपी का नाम सुनकर रह जायेंग हैरान

आरटीओ महेश शर्मा ने की शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए परिवहन कार्यलय में इसकी शुरुआत आरटीओ महेश शर्मा द्वारा की गई । इस दौरान सदर विधायक हरिशंकर माहौर के हाथों पांच पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर सदर विधायक ने वृक्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन को बचाने के लिए पेड़ को लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने इस बीच लोगों से पौधारोपण करने की अपील भी की। वहीं आरटीओ महेश शर्मा ने बताया कि 15 अगस्त तक उनका विभाग अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगा। जल्द ही उत्तर प्रदेश में करोड़ों पेड़ अपनी छाया देंगे।

Must Read - Teej 2018: महादेव और पार्वती के मिलन का दिन है हरियाली तीज, व्रत रखने से सुहागिनों की पूरी होती है हर कामना