20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस
दलित बोले, ये तो सिर्फ शुरुआत है, अब भी नहीं जागी सरकार तो होगा बड़ा आंदोलन
Play video

दलित बोले, ये तो सिर्फ शुरुआत है, अब भी नहीं जागी सरकार तो होगा बड़ा आंदोलन

सप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग सड़क पर उतरे।

Google source verification

हाथरस। सप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में दलितों ने आज देशभर में भारत बंद का ऐलान किया है। इस कड़ी में लाइन्स आॅफ अम्बेडकर संघ के बैनर तलेे सैकड़ों दलित युवाओं ने नगर पालिका परिसर में धरना दिया और विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान दलितों ने उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार पर उनके अधिकारों को छीनने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।

आंदोलन में शामिल नेताओं का कहना था कि अनुसूचित जाति जनजाति उत्पीड़न प्रतिरोधक कानून को कमजोर किए जाने के विरोध में हम लोग धरना प्रर्दशन कर रहे हैं। हम सरकार को जगाना चाहते हैं कि हम किसी भी तरह से सरकार को दलितों के अधिकारों को कमजोर करने का मौका नहीं देंगे। दलितों ने कहा कि ये तो सिर्फ शुरुआत है। यदि सरकार हमारी मांगों को अनसुना किया तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे।