मंदिर पर अंग्रेजों ने दागे थे गोले
बताया जाता है कि अंग्रेजों ने श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर तोप से गोले दागे थे, लेकिन इस मंदिर का कुछ न बिगाड़ सके। मंदिर के गुम्बद में आज भी तोप के दागे गए गोलों के निशान हैं। वहीं मंदिर में एक गोला सुरक्षित रखा हुआ है और एक गोला पुरातत्व विभाग को दे दिया गया। तीन गोले अभी मंदिर के गुम्बद में फंसे हुए हैं।