दुकानदारों का आरोप, मॉक्रेट में आग लगाई गई
मार्केट में पैथोलॉजी लैब, जूता चप्पल, कोल्ड्रिंक एजेंसी, फोटोग्राफी आदि की दुकानें थीं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि इस मार्केट में किसी के द्वारा जान बूझ कर आग लगाई गई है, क्योंकि शॉर्ट सर्किट का सवाल ही नहीं उठता है। वहीं सादाबाद फायर ब्रिगेड इंचार्ज का भी कहना है कि मार्किट में बिजली कनेक्शन नहीं था। आग कैसे लगी फिलहाल ये जांच का विषय है। जांच के बाद ही इस मामले की सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी।