
Fire broke out
Hathras Fire News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के तरफरा रोड में ओम पेपर इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई। महज चंद मिनट में आग ने विकराल रुप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के बाद तफरा-तफरी मच गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कारखाने में आग लगी है। शहर के एक व्यस्त बाजार क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से भारी नुकसान हुआ। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में स्थित ओम पेपर इंडस्ट्रीज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गत्ते से संबंधित रॉ मटेरियल की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
Updated on:
3 Jun 2025, 6:44 PM IST
Published on:
3 Jun 2025, 6:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.