2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
यहां आधार नामांकन के नाम पर धड़ल्ले से हो रही अवैध वसूली, देखें वीडियो
Play video

यहां आधार नामांकन के नाम पर धड़ल्ले से हो रही अवैध वसूली, देखें वीडियो

आधार नामांकन और अपडेट के नाम पर तमाम सेंटर्स पर अवैध वसूली चल रही है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Jul 2018, 11:37 AM IST

हाथरस। जिले में इन दिनों आधार के नाम पर गरीबों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से नए आधार नामांकन के लिए नि: शुल्क आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन फिर भी जिले में कई निजी सेंटरों पर सम्बंधित अधिकारियों की मिली भगत से नए आधार नामांकन के लिए 100 रुपए से 150 रुपए तक की अवैध वसूली की जा रही है। हम आपको शहर के मुख्य तालाब चौराहे पर संचालित चंद्रा लोकवाणी केंद्र की ऐसी वीडियो दिखाएंगे जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

इस वीडियो में साफ तौर पर यह दिखाई दे रहा है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए सेंटर संचालक के द्वारा 50 रुपए का सुविधा शुल्क लिया जा रहा है, जब कि आधार में मोबाइल नम्बर निः शुल्क अपडेट किया जाता है। लेकिन सेंटर संचालक धड़ल्ले से पैसे लेकर आधार नामांकन प्रक्रिया को पूरा कर रहा है, यह हाल सिर्फ इसी सेंटर का नहीं है, बल्कि जिले में चल रहे करीब आधा दर्जन सेंटरों का है। इन सेंटरों पर आधार में संशोधन के लिए 25 रुपए निर्धारित किये गए हैं, लेकिन सेंटर संचालक 100 रुपए तक वसूल रहे हैं।

इस बारे में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। अगर कोई सेंटर संचालक पैसे लेते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश