हाथरस। कोतवाली सिकंदराराऊ इलाके के मोहल्ला गौसगंज के गंदे नाले के पास एक खेत में प्रेमी युगल की लाश पेड़ पर लटकी मिली है। इससे इलाके में खलबली मच गई। सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिली तो पुलिस भी मौके पर आ गए। शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दोनों के परिवार के लोगों का रो- रो कर बुरा हाल। युवक और युवती का धर्म अलग-अलग है। इसके चलते इलाके में तनाव के हालत हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है।