19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Hathras / बचपन के दोस्त से शादी कर काफी खुश नजर आयीं ये पीसीएस अधिकारी, जानिए कैसी है उनकी लवस्टोरी

बचपन के दोस्त से शादी कर काफी खुश नजर आयीं ये पीसीएस अधिकारी, जानिए कैसी है उनकी लवस्टोरी

हाथरस कलेक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी अंजुम बी ने हाल ही अपने बचपन के दोस्त से शादी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 25 Aug 2018, 3:54 PM IST

PCS Officer

PCS Officer

हाथरस। जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर अचानक खुशी और जश्न का माहौल हो गया, जब हाथरस कलेक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी अंजुम बी ने शादी की जानकारी दी। इसके बाद कलेक्ट्रेट में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शादी की बधाई दी और बाद में कलेक्ट्रेट में मिठाई बांटी गई।

बचपन के दोस्त के साथ शादी कर काफी खुश नजर आई अंजुम
पीलीभीत जिले की रहने वाली पीसीएस अधिकारी अंजुम बी बचपन के दोस्त पंकज कुमार सिंह के साथ कोर्ट मैरिज के बाद काफी खुश दिख रहीं थीं। अंजुम बी ने इस खुशी के बारे में बताया कि पंकज और वे एक दूसरे को काफी समय से पसंद करते थे। अब यह रिश्ता शादी में तब्दील हो गया है। उन्होंने बताया कि पंकज लखनऊ के एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वे भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं। वे और पकंज साथ पढ़े हैं। उन्होंने साथ कॉम्पिटीशन की तैयारी भी की है। उनकी शादी के मौके पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी काफी खुश दिखाई दिए। इन दोनों की शादी पर कलेक्ट्रेट में जमकर मिठाई बांटी गई। दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए मशहूर हैं अंजुम
पीसीएस अधिकारी अंजुम बी वर्तमान में जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट प्रभारी अधिकारी के पद पर हैं। इससे पहले वे हाथरस जिले की तहसील सासनी में एसडीएम रह चुकी हैं। उन्होंने सासनी में कई अच्छे कार्य किये। अंजुम बी की खासियत है कि वे आम लोगों की शिकायतों पर ज्यादा ध्यान देती हैं।उनकी शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई करती हैं। एसडीएम ने सासनी में ऐसी कई अवैध फैक्ट्रियों को बन्द कराया था, जिन फैक्ट्रियों से आस पास के ग्रामीणों को परेशानियां हो रही थीं। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों की शिकायत पर खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। इसके साथ साथ ज्यादातर शिकायतों पर वे खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेती थीं और समस्या का समाधान करती थीं। इस कारण आम जनता उन्हें काफी पसंद करती थी।

सीनियर सिटीजन को देने जा रहीं बड़ा तोहफा
एसडीएम अंजुम बी सीनियर सिटीजन के लिए एक अच्छी पहल शुरू करने जा रही हैं। इसके तहत बुजुर्गो को एक कॉल से ही उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। वे बुजुर्गों के लिए हेल्पलाइन शुरू करने जा रही हैं।जिस पर बुजुर्ग अपनी समस्या दर्ज कराएंगे। उनकी समस्या सुनने के बाद यहां से सम्बन्धित विभाग को समस्या के समाधान के लिए शिकायत ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के लिए उन्होंने रूपरेखा तैयार कर ली है और उस पर कार्य भी जारी कर दिया है। इस हेल्पलाइन की सारी मॉनिटरिंग वह खुद करेंगी।