3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालकिले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने किया था जिस गांव का जिक्र, आज जानिए हकीकत

गांव के सरकारी विद्यालय में नहीं है बिजली का कनेक्शन, घरों में भी ठीक से नहीं होती बिजली की आपूर्ति।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 13 Dec 2017, 1:59 PM IST

pm modi

PM Modi

हाथरस। जिले के सासनी विकास का खंड का एक गांव है नगला फतेला। यह वही गांव है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले कि प्राचीर से किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि नगला फतेला गांव में बिजली पहुंचने में आजादी के बाद 70 साल लग गए। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद ये गांव सुर्खियों में आ गया था। अचानक यहां तमाम अधिकारियों ने डेरा डाल दिया था और बिजली का काम तेजी से होने लगा। लेकिन जब पत्रिका के संवाददाता ने गांव में पहुंचकर लोगों से बातचीत की तो हालात काफी बदतर नजर आए।

स्कूल में नहीं है बिजली
गांव में सरकारी स्कूल है जिसका नाम पूर्व माध्यमिक विद्यालय है। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन सिंह से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि विद्यालय को बिजली अभी तक नहीं मिली है। बच्चों को गर्मी में बगैर पंखों के काम चलाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बिजली के लिए काफी समय पहले आवेदन किया गया था, लेकिन अभी तक विद्यालय को सुविधा नहीं मिल सकी है।

कुछ समय ठीक रहा फिर वही हाल
गांव में रहने वाली अंगूरी देवी बताती हैं कि गांव में बिजली का हाल बहुत बुरा है। विभाग वाले जब चाहे बिजली काट लेते हैं, जब चाहे दे देते हैं। सुबह शाम काम के समय तो बिजली होती ही नहीं। लिहाजा खाना बनाने आदि घर के सभी कामों में काफी दिक्कत होती है। वे बताती हैं कि जब प्रधानमंत्री जी ने गांव का जिक्र किया था तो हालात कुछ दिन तक सुधरे रहे थे, लेकिन अब फिर से बुरा हाल है।

लगभग पूरा हो चुका विद्युतीकरण
वहीं जब इस बारे में एसडीओ नगेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले गांव के लोग आसपास के ट्यूबवेल से कनेक्शन लेकर काम चला रहे थे, लेकिन अब दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत सभी ग्रामीणों के कनेक्शन कर दिए गए हैं। सभी लोग घरों में गांव की विद्युतीकृत लाइन से केबिल डालकर कनेक्शन यूज कर रहे हैं। वहीं बीपीएल धारकों को मुफ्त कनेक्शन दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश