27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
यूपी के हर जिले में बनेगा ऐसा थाना कि बिजली चोर थर्राएंगे, देखें वीडियो
Play video

यूपी के हर जिले में बनेगा ऐसा थाना कि बिजली चोर थर्राएंगे, देखें वीडियो

बिजली चोरी पर होगी कड़ी कार्रवाईः श्रीकांत शर्मा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 16 Sep 2018, 10:17 AM IST

हाथरस। ब्रज क्षेत्र के 107वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का उद्घाटन करने आए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बिजली चोरी पर चिन्ता जाहिर की है। उन्होंने साफ-साफ कहा है कि बिजली चोरों पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश के हर जिले में एक थाना बनाया जा रहा है।

सबको दे रहे बिजली
ऊर्जा मंत्री ने बिजली के मामले में कहा कि सबको बिजली, पर्याप्त बिजली, निर्यात बिजली यह भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। इसमें सबसे बड़ी अड़चन बिजली चोरी है। सरकार ईमानदारी से मुफ्त में कनेक्शन दे रही है, गांव में 18 घंटे, जिला स्तर पर 24 घंटे बिजली दे रही है। विद्युत वितरण व्यवस्था बहुत जर्जर थी, उसके बावजूद हम अपने रोस्टर को पूरा कर रहे हैं।

बिजली चोरी क्यों
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जब सरकार ईमानदारी से बिजली दे रही है, तो चोरी क्यों करें। कोई बिजलपी चोरी करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बिजली चोरी रोकने के लिए हर जिले पर थाने का प्रस्ताव है। हमारा उद्देश्य जहां बिजली नहीं है, वहां बिजली पहुंचाना है। बिजली चोरी रोक कर गरीब के घर में बिजली पहुंचाना है। उपभोक्ता जो समय से बिल पैसा देता है, उसको भरपूर बिजली देना हमारी सरकार का संकल्प है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश