6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन पर भाजपा नेता की एक दिन के लिए गरीब बहनों के लिए अनोखी पहल

10 रुपये में तीन राखियां, पिता के नाम पर रुद्राक्ष निःशुल्क, पुरस्कार भी दिए।  
2 min read
Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

Aug 22, 2018

Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर भाजपा नेता की एक दिन के लिए गरीब बहनों के लिए अनोखी पहल

हाथरस। रक्षाबंधन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विनोद चौधरी ने अनोखी पहल की। 21 अगस्त, 2018 को उन्होंने 10 रुपए में तीन राखियां बेचीं। साथ ही पिता के नाम पर रुद्राक्ष निःशुल्क दिया। पहली पांच लड़कियों को पुरस्कार के रूप में पर्स और अंतिम पांच लड़कियों को साड़ी दी गई।

यह भी पढ़ें- VIDEO पुलिस ने आरोपी के मुंह से उठवाया प्रतिबंधित पशुओं का मांस, डीजीपी तक पहुंचा वीडियो

त्योहार पर करते हैं इस तरह के काम
हाथरस के भाजपा कार्यकर्ता विनोद चौधरी हर बार किसी न किसी रूप में गरीबों के साथ खड़े होने की मिसाल प्रस्तुत करते रहे हैं। होली, दीपावली, जन्माष्टमी, आदि त्योहारों पर गरीबों के लिए अनोखे काम करते हैं। इस रक्षाबंधन पर हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज के पास दुकान लगाई। भाई-बहन के पावन त्योहार पर गरीब लड़कियों के लिए 10 रुपए में तीन राखियां देकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए।

यह भी पढ़ें- VIDEO बकरीद पर हत्यारों ने दी मासूम की बलि, शव का किया ऐसा हाल देखकर फट जाएगा आपका कलेजा

एक रुपया की चाय बेच चुके हैं
इससे पहले वह एक रुपये का समोसा, दो रुपए की चाय तो दीपावली पर एक रुपए के 15 दीये बेचकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता ने इस बार राखियां बेचीं। विनोद चौधरी ने बताया कि यह योजना उन बहनों के लिए थी, जिनको पैसे के अभाव में राखी खरीदने में दिक्कत होती है। राखी खरीदने आईं रखी ने बताया कि बाजार में राखियां बहुत महंगी हैं। यहां कम पैसों में राखी और उसके साथ ये पुरस्कार मिलना किसी खुशी से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर जनता से रुपए वसूलकर यूपी सरकार को लगा चुके हैं लाखों का चूना, एसटीएफ ने दबोचा
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की राज्यपाल बनते ही बेबीरानी मौर्य ने बदली फेसबुक फ्रोफाइल पिक्चर और फिर..

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग