
हाथरस। सर्दी के बढ़ते ही आपराधिक घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं। ताजा मामला कोतवाली क्षेत्र का है। यहां चोरों ने एक ही रात में आठ स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला दी है। इस घटना से पूरे इलाके में खलबली मच गई है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात अज्ञात चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ा अईयापुर में पांच स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर यहां रहने वाली सुनीता पत्नी हुक्म सिंह के घर में छत के रास्ते घुसे और ताले चटकाकर करीब 30 हजार रूपये की कीमत के जेवरात चोरी कर ले गये। सुनीता कल अपनी बहन के घर कछपुरा गई थीं। इसके बाद चोर हरद्वारीलाल पुत्र चिरंजीलाल के घर में भी छत के रास्ते से घुसे और उनके घर आयी पुत्री पिंकी पत्नी ओमहरी निवासी गांव बिजौली अलीगढ़ के बक्से में रखे करीब 50 हजार रूपये कीमती जेवरातों को पार कर लिया।
बताया जा रहा है कि चोरों ने अईयापुर में ही कपूरा पुत्र परदेसीलाल के घर से मोबाइल व 1200 रूपये, मुकेश पुत्र छप्पनलाल के घर से भी मोबाइल तथा नगदी और सोवरन के घर से भी नगदी व मोबाइल चोरी किए।
इसके अलावा चोरों ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 2 में भी तीन स्थानों को निशाना बनाकर गांव अईयापुर के बहादुर सिंह पुत्र ओमप्रकाश के खोखा दुकान को पीछे से काटकर करीब 5 हजार रूपये कीमत का सामान चोरी किया। इसके बाद इसी कॉलोनी के अजीत पुत्र देवेन्द्र के घर से छत के रास्ते घुसकर तीन महंगे मोबाइल सेट को चोरी किया। कॉलोनी की ही आशा जैन के घर पर कोई नहीं होने पर चोरों ने ताले तो चटका लिये लेकिन कुछ नहीं ले जा पाये।
उक्त चोरी की घटनाओं से आमजनों में खलबली मच गई है और लोग दहशत में हैं। फिलहाल लोगों ने जहां इन घटनाओं की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है, वहीं रात में गश्त व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Published on:
29 Dec 2017 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allहाथरस
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
