साफ सफाई के दिए निर्देश
इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारियों को भी नगर में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। नगर पंचायत निरीक्षण के बाद एसडीएम शहर में निरीक्षण के लिए पहुंची, जहां उन्होंने लोगों से बातचीत की और शहर में बरसात को लेकर जल भराव वाले स्थानों के बारे में जानकारी ली और उन स्थानों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। नगर में फैले कूड़े को शीघ्र उठवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि हर हाल में नगर गंदगी मुक्त होना चाहिए।