हाथरस। सरकारी अस्पताल में मौज मारने वाले कर्मचारियों की उस समय आफत आ गई, जब उनकी पोल महिला अधिकारी के सामने खुल गई।सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल क्या चल रहा है, इसकी जानकारी परखने के लिए महिला अधिकारी जब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची, तो चिकित्सक और कर्मचारियों के होश उड़ गए। इतनी जल्दी करते भी तो क्या, कर्मचारी और ना चिकित्सक कोई लीपापोती न कर सके। एसडीएम ने व्यवस्थाओं के दुरुस्त न होने पर जमकर लताड़ लगाई।