27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉन्स्टेबल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल, एसपी ने किया सस्पेंड

कोतवाली में तैनात पैरोकार ने सूचनाओं को थाने ले जाने और लौटाकर लाने के बदले एक हजार रुपए की मांग की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 31 Jul 2018, 12:27 PM IST

UP Police

UP Police

हाथरस। आम आदमी से सरकारी कर्मचारियों द्वारा काम के बदले रिश्वत लेने के तमाम मामले आए दिन लोगों के सामने आते रहते हैं। इस बार मामला पुलिस महकमे से आया है। यूपी की हाथरस पुलिस के सिपाही का रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। हाथरस कोतवाली में तैनात एक कॉन्स्टेबल अधिवक्ता के चेंबर में खुलेआम रिश्वत मांग रहा है। कॉन्स्टेबल शिकायतकर्ता से कागज को थाने ले जाने के बदले में 1 हजार रुपए की मांग कर रहा है। वहां मौजूद लोगों ने कॉन्स्टेबल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो बना लिया और इसे वायरल कर दिया।

यह था पूरा मामला
अधिवक्ता राजपाल सिंह दिशवार के मुताबिक थाना कोतवाली हाथरस में आरोपी निजाम पुत्र दीनमोहम्मद की मा. उच्च न्यायालय ने जमानत मंजूर की है। सूत्रों के मुताबिक हाथरस न्यायालय के आदेश पर आरोपी के पिता दीनमोहम्मद निवासी गांव तरफरा से कोतवाली में तैनात पैरोकार ने सूचनाओं को थाने ले जाने और लौटाकर लाने के संबंध में एक हजार रुपये की मांग की। बिना पैसा लिए कॉन्स्टेबल कागज ले जाने को कतई तैयार नहीं था।

अधिवक्ताओं की भी नहीं सुनी कॉन्स्टेबल ने
पीड़ित ने अपनी हालत को बयां करते हुए वेरीफिकेशन की गुहार लगाई, लेकिन कॉन्स्टेबल को कोई तरस नहीं आया। जबकि स्वराज खान एडवोकेट ने भी कॉन्स्टेबल को समझाया। इस दौरान स्वराज के सीनियर अधिवक्ता राजपाल दिशवार भी वहां पहुंचे और कॉन्स्टेबल की बात सुनकर हैरान रह गए। इस बीच किसी ने कॉन्स्टेबल की इस करतूत को कैमरे में कैद कर उसे वायरल कर दिया।

एसपी ने कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड
कॉन्स्टेबल का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने कॉन्स्टेबल अशोक भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच शुरू करा दी है।

Must Read - टेलीकॉम कंपनी के लिए केबिल बिछा रहे छह मजदूरों की मिट्टी धंसने से मौत, दो की हालत गंभीर

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग