24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 15 लाख की चोरी

एक ही रात में सपा नेता के घर समेत जिले में अलग अलग स्थानों पर चोरी की कई घटनाएं हुई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 29 Dec 2017, 5:37 PM IST

SP Leader Ramji Lal Suman

SP Leader Ramji Lal Suman

हाथरस। जिले में बदमाश बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार रात को चोरों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन के घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर के ताला तोड़ अलमारी में रखे 15 लाख रुपए की चोरी कर ली है। इतना ही देर रात जिले में कई स्थानों पर चोरी की घटनाएं हुईं। इन घटनाओं को लेकर पुलिस की नींद उड़ी हुई है।


घर से बाहर थे पूर्व केंद्रीय मंत्री
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव वहदोई में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन का आवास है। रामजीलाल सुमन दो दिन से आगरा वाले निवास पर थे। यहां सुशील नामक व्यक्ति घर की देखरेख करता था। बीती रात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। घर के अंदर रखी अलमारी से 15 लाख रुपये की नकदी व अन्य घरेलू सामान चोरी कर फरार हो गए।


मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम
सूचना पर थाना पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। जानकारी होने पर पूर्व मंत्री भी गांव आ गए। इस चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मचा गया है। क्योंकि एक बाहुबली नेता के घर चोरी हो सकती है तो आम आदमी का क्या होगा। वहीं इस वारदात ने पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
इस घटना को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे घर के पीछे पुलिस चौकी है, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं। पुलिस की संख्या से ज्यादा उसका इकबाल काम करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी में आसपास गांव की छोटी छोटी मारपीट शिकायत जाती है, जो वहां दान दक्षिणा देकर निपटा दी जाती है।


नजदीकी पर शक
रामजी लाल सुमन ने चोरी की घटना के पीछे किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि यह चोरी उनके किसी नजदीकी ने की है, क्योंकि उसे पता था कि घर की किस अलमारी में रूपए रखे थे। उसने उसी अलमारी का ताला तोड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग