8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Budget 2019-20 हाथरस में बनेगी District jail, जमीन के लिए 50.41करोड़ रुपये

-अभी हाथरस में नहीं है जिला जेल-अभियुक्तों को भेजा जाता है अलीगढ़
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jul 2019, 3:24 PM IST

UP Budget 2019-20

UP Budget 2019-20

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुपूरक बजट में अलीगढ़ मंडल के हाथरस जिले का भी ध्यान रखा गया है। हाथरस में नया जिला कारागार बनाया जाएगा। जिला कारागार के लिए भूमि खरीदने के लिए 50.41 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। केन्द्रीय पुलिस बल और राज्य पुलिस बल का भी भवन निर्माण होगा। इस कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

ये भी पढ़ें - Yogi sarkar ने पेश किया अनुपूरक बजट, फिरोजाबाद, मथुरा और शाहजहांपुर के लिए हुई बड़ी घोषणा

अलीगढ़ जेल जाते हैं हाथरस के अभियुक्त
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रस्तुत किया। इसमें मुख्यतः धार्मिक पर्यटन, एक्सप्रेस-वे के लिए धनावंटन किया गया है। हाथरस जैसे छोटे जिले को भी धन दिया गया है। हाथरस में जिला जेल नहीं है। यहां के बंदी अलीगढ़ जेल जाते हैं। इस कारण अलीगढ़ जेल में क्षमता से अधिक बंदी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हाथरस में अलग से जेल का निर्माण किया जाएगा। 50.41 करोड़ रुपये में जमीन खरीदी जाएगी। फिर जेल का निर्माण होगा।

ये भी पढ़ें - Campaign For Women इस नम्बर पर फोन करो, कहानियां सुनो और उपहार पाओ

निर्णय को सराहा
उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर हाथरस निवासी केदारनाथ यादव का कहना है कि यह अच्छा निर्णय है। फिलहाल हाथरस के लोगों को पैरवी के लिए अलीगढ़ भागना होता है। रक्षाबंधन पर बहनें अलीगढ़ जेल जाकर अपने भाइयों से मिलती हैं। जेल बन जाएगी तो हाथरस से बाहर नहीं जाना होगा।

ये भी पढ़ें - जिसे समझा था Bhoot, Tiger और Lion वह निकला कुछ और.. उड़े होश, देखें वीडियो