हाथरस की अलग पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद हाथरस की पहचान है, यह पहचान देश के स्वाधीनता आंदोलन में महाराजा महेन्द्र प्रताप सिंह के कारण, जहां इस जनपद को उंचाई प्राप्त हुईं, वहीं जब हम हिंदी के व्यंग और उसके हास्य व्यंग की ओर ध्यान देते हैं, तो काका हाथरसी के भी इस जनपद को एक नई ऊंचाई प्राप्त की। एक पहचान होती है हर जनपद की और जिन महापुरुषों के कारण इस जनपद ने नई उंचाई प्राप्त की, उन महापुरुषों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करना, आने वाली पीढ़ी के लिए उनके आदर्श को हम लोग प्रेरणा के रूप में रख सके। वहीं साथ साथ यहां के उद्यमियों को जिन्होंने हींग के माध्यम से हाथरस की पहचान को दुनिया भर में रखा है, उन्हें भी बधाई देता हूं। हाथरस जनपद के इस उत्पाद को सरकार ने वन डिस्ट्रिक और वन प्रोडक्ट का हिस्सा बनाया है। इसके लिए प्रदेश के उद्यमियों को लखनऊ में बुलाया है, वहां से इन उत्पादों की ब्राडिंग करेंगे।