24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्राटीन, कैल्श्यिम से भरपूर ये 10 चीज़ हैं सेहत के लिये बेस्ट

अक्सर हम ये सोंच कर चीज़ खाने से बचते हैं कि इसमें ढेर सारी कैलोरीज़ और वसा छुपा होगा।

3 min read
Google source verification

image

Jyoti Yadav

Dec 13, 2015

अक्सर हम ये सोंच कर चीज़ खाने से बचते हैं कि इसमें ढेर सारी कैलोरीज़ और वसा छुपा होगा। कई लोगों को तो चीज़ आसानी से हजम ही नहीं होती। मगर ऐसा नहीं है कि सभी चीज़ आपके शरीर को मोटा बनाती हों।

आपको बाजार में कई प्रकार की चीज़ बिकती हुई मिल जाएगी, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व छुए हुए होंगे। आज कल के बच्चे तो चीज़ के दीवाने हैं इसलिये अगर वे दूध पीने या फिर पौष्टिक आहार खाने से बचते हैं तो, उन्हें सैंडविच, टोस्ट, पराठे या ऑमलेट पर यमी चीज़ लगा कर दें।

हमारे शरीर को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है इसलिये चीज़ को अपनी डाइट में शामिल कीजिये क्योंकि इसमें आपको ढेर सारा प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, काबोहाइड्रेट और वसा आदि होता है। तो अगर आपको चीज़ का खट्टा और नमकीन स्वाद पसंद है तो बाजार जाइये और कम कैलोरी वाला चीज़ लेकर आइये।
cheez

चीज़ हमेशा जाता ही खरीदिये जिससे इसका स्वाद अच्छा लगे, इसके लिये पैकेट पर लिखी उत्पादन और समापन की तिथी देख लीजियेगा। अब आइये जानते हैं कि कौन सी चीज़ में कौन से पोषक तत्व छुपे हुए हैं और उन्हें खाने के क्या क्या स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।


10 प्रकार की चीज़ के स्वास्थ्य लाभ

स्विस चीज़

cheez

इस प्रकार की चीज़ में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी 12 होता है जो कि हड्डियों को मजबूत और उनके घनत्व को बनाए रखने में मददगार है।

गौडा चीज़

यह हवार्ती चीज़ की तरह स्वाद में लगता है लेकिन कैलोरी में कम होता है। हवार्ती में उच्च कैलोरी और अधिक फैट होता है। तो ऐसे में गौडा चीज़ ही चुनें क्योंकि यह उसी स्वाद का होता है।

फेटा चीज़

cheez

यह चीज़ व्यापक रूप से यूनानियों द्वारा प्रयोग किया जाता है। यह वसा और कैलोरी में कम होता है। यह गाय के दूध के से बनाया जाता है। स्वाद बेहद मलाइदार, मूलायम और हल्का खट्टा होता है।

शेडर चीज़
यह गाय के दूध से बनती है जो कि फीके से ले कर काफी तेज लेवर के रेंज में आती है। इसमें काफी कैलोरीज़ और उच्च संतृप्त वसा होता है जो हार्ट रिस्क, टाइप 2 डायबिटीज, गठिया और भूलने की बीमारी पैदा कर सकती है।

पनीर चीज़

cheez

यह टेस्टी और हेल्दी भी है। इसमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है इसलिये लो सोडियम वाला पानीर चुनें। इसमें कैल्शियम कम और प्रोटीन ज्यादा होता है।

स्ट्रिंग चीज़

यह मोजरेला चीज़ का का दूसरा प्रकार है जो कि प्रोसेस्ड नहीं होता। यह खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है।

परमेसन
चीज़

cheez

यह प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम और फॉस्फोरस से भरा है और कैलोरी में कम है। यह इटली की बनी हुई चीज़ है। यह पचने में आसान होती है इसलिये इसे खाने के बाद आपका पेट खराब नहीं होगा।

मौजऱेला चीज़

यह कैलोरी में कम होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक और फॉसफोरस आदि की मात्रा अधिक होती है। लेकिन इसमें संत्रप्त वसा की अधिकता होती है जो कि दिल से संबन्धित और वजन से संबन्धित परेशानियाँ पैदा कर सकती है।

गोट चीज़

cheez

यह ताजी और लो फैट वाली चीज़ होती है। गाय के दूध के मुकाबले बकरी के दूध से बनी यह गोट चीज़ कैलोरी और फैट में कम होती है। वजन नियंत्रित रखने के लिये यह चीज़ बहुत अच्छी है।

रिकोटा चीज़

रिकोटा
चीज़ में अच्छी मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन होता है। वजन घटाने के लिये
अपनी डाइट में इसे जरुर शामिल करें। इसे खाने से मासपेशियां मजबूत बनती
हैं।