सुविधाओं का ध्यान से करें उपयोग (ALWAYS MIND USINGPUBLIC FACILITIES)
तैराकी के लिए आने वाले लोगों के लिए एक और खतरा सार्वजनिक रूप से साझा किए जाने वाले सुविधा क्षेत्र से हैं। सीडीसी के अनुसार, पिकनिक टेबल, लॉकर, हैंड रेल, लाउंज चेयर या पब्लिक टॉयलेट जैसी कोई भी चीज जिसे हम जाने-अनजाने स्पर्श करते हैं संक्रमण के प्रसार का कारण बन सकती है। क्योंकि कोरोनोवायर मेटल की सतह पर कई दिनों तक रह सकते हैं। इसके लिए प्रबंधन के साथ आने वालों को भी खास ध्यान रखना होगा। आगंतुकों ओर कर्मचारियों द्वारा दिन में कम से कम दो बार छुए जाने वाली किसी भी सतह को साफ और कीटाणुरहित करना, दरवाज़े के हैंडल, पूल की सीढ़ी, शावर, चेंजिंग रूम और लाउंज कुर्सियों पर विशेष ध्यान देना होगा।